कूटनीति में बहुत कुछ बातचीत से तय होता है, लेकिन पाकिस्तान ने इस बार तस्वीर के जरिए अपनी अलग ही डिप्लोमेसी दिखा दी। SCO Summit की ग्रुप फोटो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेता मौजूद थे। लेकिन पाकिस्तान PMO ने तस्वीर को इस तरह क्रॉप किया कि मोदी जी समेत कुछ नेता फ्रेम से गायब हो गए।
यानी फोटो वही, मंच वही, नेता वही… बस क्रॉप टूल चला और इतिहास का नया वर्जन तैयार!
पाकिस्तान PMO ने सोचा होगा कि अगर मोदी जी तस्वीर में नहीं दिखेंगे तो शायद चर्चा भी नहीं होगी। लेकिन डिजिटल जमाने में एक छोटी-सी समस्या है - ओरिजिनल फोटो!
नेटिजन्स ने तुरंत असली और क्रॉप की गई तस्वीर की तुलना शुरू कर दी। सवाल उठने लगा कि क्या अब पाकिस्तान की विदेश नीति में राजनयिकों से ज्यादा फोटो एडिटर्स की जरूरत है?
सबसे मजेदार बात यह रही कि मोदी जी को फोटो से हटाने की कोशिश में वही सबसे ज्यादा चर्चा में आ गए। यानी जिसे फ्रेम से बाहर करना था, वह चर्चा के बीचोंबीच आ गया।
आखिर अंतरराष्ट्रीय राजनीति का एक नियम तो पाकिस्तान को भी मानना पड़ेगा - फोटोशॉप से तस्वीर बदली जा सकती है, हकीकत नहीं।
और इस बार क्रॉप टूल ने मोदी जी को भले फोटो से हटा दिया हो, लेकिन पाकिस्तान PMO को सोशल मीडिया की सुर्खियों में जरूर ला दिया!



